|
|||||||||
|
|||||||||
Who's Online? (10). Unregistered Visitors (10)Note: You may cloak yourself from appearing here in your Display Preferences. Recent Comments. No power available in Kirtibigha, Po-Ketaki, Deo, (Abhaykumar2). Rules are only for the subjects and not for Rulers (Bihar Putra) . Re: (outdoorh) . Re: (09009) . Investment in Bihar (achauhan2002) . reforming bihar (rohitneta) . Looking for Investment in Bihar (bhishm4u) . mungur (khyrahTakooree) . This is the fact (Rajesh Kumar) . Investment in Bihar (abhishekpandey) Recent Member DiariesPlease Don't think in a different way alwaysby Rajesh Kumar - December 13 How to use the "Free Member Diaries" feature. by Rajesh Kumar - August 20 More Diaries... Front Page
Tuesday August 17th
Monday August 16th
Sunday August 15th
Saturday August 14th
Friday August 13th
Thursday August 12th
Tuesday August 10th
Monday August 9th
Saturday August 7th
Thursday August 5th
Wednesday August 4th
Tuesday August 3rd
Monday August 2nd
|
After Four Years No Electricity Crisis....
नवीनगर में एनटीपीसी, विद्युत बोर्ड व रेलवे के सहयोग से होगा तीन हजार मेगावाट का उत्पादन
![]() पिछले सप्ताह केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री भरत सिंह सोलंकी ने पटना में उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को इन तापघरों का निर्माण समय पर किये जाने को लेकर निर्देश दिया। इसके अलावा इन तापघरों के निर्माण को लेकर किये गये अद्यतन कायो की समीक्षा भी की गयी। खासकर औरंगाबाद जिले के नवीनगर में निर्माणाधीन दो तापघरों से 2014 तक उत्पादन शुरू कर दिए जाने का निर्देश दिया। कांटी थर्मल पावर स्टेशन की क्षमता का विस्तार कर वहां दो सौ मेगावाट की एक यूनिट के निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लिये जाने पर खुशी जाहिर की और निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया। औरंगाबाद जिले के नवीनगर में एनटीपीसी, बिहार राज्य विद्युत बोर्ड और रेलवे के सहयोग से दो तापघरों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दो हजार मेगावाट की क्षमता वाले तापघर का निर्माण बिहार विद्युत बोर्ड और एनटीपीसी कर रहा है। इसमें छह सौ साठमेगावाट क्षमता की तीन यूनिटें होंगी, जिसका निर्माण चार वषो के भीतर कर लिया जाएगा। इस तापघर के उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी पचहत्तर प्रतिशत होगी। यानी एक हजार चार सौ पचास मेगावाट बिजली बिहार को मिलेगी। इस तापघर के भूमि खरीदने के लिए विद्युत बोर्ड और एनटीपीसी ने एक अरब तिहत्तर करोड़ रुपये औरंगाबाद जिला प्रशासन के यहां जमा कर दिया है। जमीन का चयन भी बोर्ड एवं एनटीपीसी के अधिकारियों ने कर लिया है। इसी तरह नवीनगर में ही रेलवे और एनटीपीसी के सहयोग से एक हजार मेगावाट की क्षमता वाले एक अन्य तापघर का भी निर्माण तीन वषो के भीतर कर लिए जाने की संभावना है। इस तापघर में उत्पादन शुरू होने के बाद बोर्ड को दस प्रतिशत यानी एक सौ मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। कांटी थर्मल पावर स्टेशन की क्षमता के विस्तार का भी काम शुरू किया जा रहा है। इस तापघर में दो सौ मेगावाट की यूनिट का निर्माण किया जाएगा। उत्पादन शुरू होने के बाद इस प्रदेश को ही पूरी बिजली मिलने लगेगी। अभी इस तापघर में पचास मेगावाट उत्पादन हो रहा है। फिलहाल बिहार विद्युत बोर्ड केन्द्रीय सेक्टर के ताप और पन बिजली घरों से बड़े पैमाने पर बिजली खरीदता है। बावजूद पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही है। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा निर्धारित एक हजार छह सौ मेगावाट का आवंटन किए जाने के बावजूद प्रतिदिन मुश्किल से एक हजार मेगावाट बिजली मिल पा रही है। बिजली की कमी से बोर्ड समेत पूरा प्रदेश परेशान है। ऐसी परिस्थिति में नवीनगर के दो पावर प्रोजेक्ट बिजली संकट से निजात दिलाएंगे Source: Rashtriya Sahara चार वर्ष बाद बिजली संकट से निजात By ugesh sarkar, Section Electricity Posted on Sun Jul 04, 2010 at 10:41:11 PM EST
After Four Years No Electricity Crisis.... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
|
||||||||||||||||||||||||||||||